2 अप्रैल 2015

नकवी को कैबिनेट मंत्री का पद मिल सकता मोदी कैबिनेट विस्तार में

नई दिल्ली। 8 अप्रैल को नरेंद्र मोदी द्वारा कैबिनेट का विस्तार किए जाने की सम्भावना है। मंत्रियों के   कामकाज के आधार पर कुछ की छुट्टी हो सकती है और कुछ को प्रमोशन भी मिल  सकता है। सुना जा रहा है कि  शिवसेना कोटे से दो लोगों को कैबिनेट में स्थान दिया जा सकता  है।  अनिल देसाई को मंत्री बनाए जाने की भी सम्भावना है। मुख्तार अब्बास नकवी को कैबिनेट मंत्री का पद मिल  सकता है। नजमा हेपतुल्ला को कैबिनेट से हटा कर राज्यपाल बनाए जाने की भी चर्चा  है।