नई दिल्ली। बी जी पी सरकार पर प्रहार करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया कि किसानों के हितों को प्रभावित करने वाले किसी भी कदम के खिलाफ वह सबसे आगे रहेंगे। राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि लोकसभा चुनावों में कॉरपरेटों से लिये गये भारी कर्ज को चुकाने के लिए भूमि अधिग्रहण विधेयक लाया गया है। वह रामलीला मैदान में कांग्रेस की किसान रैली में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा किसानों को कमजोर करने और उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने की कोशिशों का डटकर मुकाबला किया जाएगा।कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया,उपाध्यक्ष राहुल और मनमोहन ने कहा कि कि पिछले साल चुनावों से पहले मोदी ने किसानों समेत जनता को बड़े बड़े सपने दिखाये और अब किसान विरोधी नीतियां ला रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने का आरोप लगाया। भूतपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि नया विधेयक 2013 के...
कानून को कमजोर करने का प्रयास है जिसका उद्देश्य किसानों को सशक्त बनाना था।
कानून को कमजोर करने का प्रयास है जिसका उद्देश्य किसानों को सशक्त बनाना था।
