25 अप्रैल 2015

एयर इंडिया ने बहाल की नेपाल के लिए फ्लाइट

नई दिल्ली। भारत के दो मुख्य शहरों दिल्ली और कोलकाता से एयर इंडिया ने  एक-एक फ्लाइट  के साथ भूकंप प्रभावित पडोसी देश  नेपाल के लिए हवाई  सेवा बहाल कर दी है। एयर इंडिया ने तीन नियमित सेवाओं में से शनिवार को एक ही उड़ान की थी।  यह उड़न  भूकंप आने के बहुत पहले न भरी जा चुकी  थी। आमतौर पर एयर इंडिया नई दिल्ली से प्रतिदिन दो सेवाओं के साथ काठमांडू के लिए तीन उड़ानों  का संचालन करती है।  कोलकाता-काठमांडो-कोलकाता की  उड़ान का एक सप्ताह में चार बार
संचालन किया जाता है।