![]() |
| (बसपाईयों रामलीला ग्राऊंड आगरा ने धराना देकर दिखायी ताकत) |
--रामलीला ग्राऊंड बसपा ने दिया धरना और की बडी सभा
आगरा,बहुजन समाज पार्टी ने विधान सभा चुनावों के बाद लोकसभा चुनाव में पूरी तरह से सफाये के बाद पहली बार आगरा में अपनी ताकत का अहसास सोमवार को रामलीला ग्राऊंड में आयोजित धरने में करवाया। बसपा की धरना तो किसानों को मुआवजे और जमीन अधिग्रहण कानून के संशोधनों को लेकर भाजपा सरकार के प्रयासों पर ही था किन्तु इसमें सबसे ज्यादाप्राहर समाजवादी पार्टी की यू पी सरकार पर किये गये।
बसपा के आगरा-अलीगढ़ जोनल कोआर्डिनेटर सुनील
कुमार चित्तौड़ ने कहा किअगर जनदाबा को देखने के बावजूद किसान विरोधी कानून
बनाये भी जाते हैं तो पार्टी सत्ता में आते ही समाप्त कर देगी। उन्होंने कहा किन्तु
यह तभी संभव हो सकेगी जबकि इसके लिये 2017 के विधान सभा चुनाव में पार्टी को
सरकार बनाने की ताकत दे। उन्हों ने कहा कि सपा सरकार के द्वारा 100-200 रुपये के चेक देने का मजाक बसपा के सरकार
में आने पर ही समाप्त हो सकेगा।
उन्हों ने पहले चरण में धरने के
बाद आंदोलन के अगले तीन चरणों की जानकारी देते हुए उनमें भी जनता के सहयोग की
अपेक्षा की। धरना स्थल पर हुई इस सभा को विधायक डा. धर्मपाल सिंह, गुटियारी लाल दुबेश, कालीचरण सुमन, भगवान सिंह कुशवाह, ठा. सूरज पाल सिंह, एमएलसी वीरू सुमन, पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय, पूर्व विधायक मधुसूदन शर्मा, जुल्फिकार अहमद भुट्टो ने संबोधित
किया। इस दौरान कोआर्डिनेटर आजाद सिंह, जिलाध्यक्ष मलखान सिंह व्यास, ध्रुव पाराशर, देवी सिंह आदि ने भी सम्बोधित किया।
