27 अप्रैल 2015

नेपाल की सहायता के लिए भारत के अलावा अमेरिका, कनाडा, फ्रांस और कई देश आए आगे

भूकंप से पीड़ित  नेपाल की सहायता  के लिए भारत ,अमेरिका और कनाडा समेत विश्व  के दूसरे  देशों ने भी हाथ बढाया है।पाकिस्तान ने भी नेपाल में भूकंप पीड़ितों के लिए राहत सहायता भेजने में पीछे नहीं रहा  है। अमेरिका ने भी राहत सामग्री और करीब 70 राहत कर्मियों के साथ एक सैन्य विमान भूकंप प्रभावित नेपाल भेजा।मानवीय सहायता में मदद करने के लिए इज़राइल ने भी नेपाल को सहायता भेजी है। उधर दक्षिण अफ्रीका भी भूकंप राहत औऱ बचाव कार्यों के लिए अपने विशेषज्ञों की एक टीम नेपाल
भेज रहा है।