13 मार्च 2015

फिल्म अभिनेता राज बब्‍बर उत्‍तराखंड से राज्‍य सभा के लिए नि‍र्वि‍रोध निर्वाचि‍त

--जि‍ला कांग्रेस ने जयपुर हाऊस स्‍थि‍त कार्यालय के बाहर  आति‍शवाजी जलाई गयी


(राजब्‍बर की जीत पर  आगरा में  कांग्रेसि‍यों 
के द्वारा  चलाये गये पटाखेपटाखे )
(राज बब्‍बर)
आगरा:सांसद राजबब्‍बर उत्‍तरा खंड वि‍धान सभा से राज्‍य सभा की एक सीट के लि‍ये हुए उप चुनाव में शुक्रवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिये गए। विधानसभा सचिव जगदीश चंद्र ने अभिनेता से नेता बने बब्बर को निर्विरोध निर्वाचन का प्रमाणपत्र सौंपा। मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय सहित पार्टी के कई वरि‍ष्‍ठ नेता इस अवसर पर मौजूद थे।
श्री बब्बर ने कहा कि वह राज्यसभा में अपने निर्वाचन के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी, मुख्यमंत्री रावत...
सहि‍त प्रदेश पार्टी नेतृत्व के प्रति आभारी हैं। उन्‍होंने कहा कि वह देवभूमि के लोगों के सामने सिर झुकाते हैं और एक सांसद के तौर पर वह उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
श्री बब्‍बर ने अपने को ‘बाहरी’ बताये जाने पर कडी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए कहा  वह यहां से भागने के लिए नहीं बल्कि राज्य के लोगों के बीच बसने का इरादा रखते हैं। वह एकीकृत उत्तर प्रदेश से सांसद रहे हैं और उत्तराखंड से उनका जुड़ाव कई वर्षों पहले का है जब वह यहां फिल्मों की शूटिंग के लिए आते थे।
बब्बर इसलिए निर्विरोध निर्वाचित हुए क्योंकि मैदान में दूसरा कोई और नहीं था तथा मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने कोई उम्मीदवार नहीं उतारने का निर्णय किया था। शुक्रवार नामांकन पत्र वापस लेने का अंतिम दिन था।
उत्तराखंड की एकमात्र खाली सीट के लिए कांग्रेस पार्टी की पसंद बने बब्बर को पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय जैसे बड़े नामों से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। यह सीट पिछले महीने मनोरमा शर्मा डोबरियाल के असमय निधन के चलते खाली हुई थी।श्री बब्‍र की जीत पर आगरा में भी खुशीयां बनायी गयीं।पार्टी के जयपुर हाऊस स्‍थि‍त जि‍ला कार्यालय के बाहर पटाखे छोडे गये।जि‍ला अध्‍यक्ष दुष्‍यंत शर्मा,प्रदेश उपाध्‍यक्ष