--भारतीय गोरी चमड़ी के आगे सरेंडर करते हैं
नयी दिल्लीः दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद नीति सरकार के द्वारा छोड
दिये जाने के बाद भारतीय संसद में रंगभेद की कुप्रवृत्ति पर कम ही भाषण हुए
हैं,किन्तु प्रगतिशील समझे जाने वाले समाजवादी विचारधारा को आगे रखकर राजनीति
करने वाले वरिष्ठ सांसद शरद यादव ने अपने भाषण में अभूतपूर्व टिप्पणियां कर
सांसदों को हथप्रभ करदिया।जनता दल यूनाइटिड ( जदयू ) नेता शरद यादव शुक्रवार को राज्य सभा में बोलते हुए कहा कि साउथ की महिलाएं सांवली तो होती हैं, लेकिन उनकी बॉडी खूबसूरत होती है।
![]() |
| (दक्षिण भारतीय महिला) |
श्री यादव ने कहा कि कि भारतीय गोरी चमड़ी के आगे किस तरह सरेंडर
करते हैं यह निर्भया डॉक्युमेंट्री बनाने वाली लेस्ली उडविन से पता चलता है। यहां
तो वाइट चमड़ी वालों को तो देखकर आदमी दंग रह जाता है, मेट्रोमोनियल देखो तो उसमें
लिखा है कि गोरी चमड़ी चाहिए।उन्होंने कहा कि अरे आपका भगवान सांवला था। उन्होने ये टिप्पणियां बीमा
बिल पर चर्चा के दौरान दिये अपने भाषण में की।दक्षिण भारतीय महिलाओं की चर्चा करने के दौरान उन्होंने कहा, 'साउथ की महिला जितनी ज्यादा खूबसूरत होती है, वह
नृत्य जानती हैं।फिलहाल राज्य सभा में तो इक्के दुक्के विरोध के साथ आमेद
प्रमोद के से माहौल में मामला टल गया किन्तु संसद के बाहर जरूर उनको अपने बयान
पर बचाव की स्थितियां कभी भी बन सकती हैं।
