13 मार्च 2015

ब्लैक में रेल टिकट बेचने वाले दलालों पर लगाम लगाने का रेलवे का नया तरीका

नई दि‍ल्‍ल्‍ी:ऑनलाइन पर रेल टिकट बुक कराकर उनका  ब्लैक करने  वाले दलालों पर लगाम लगाने के लिए भारतीय रेलवे  अब  टिकटिंग सिस्टम में खास  बदलाव करने की तैयारी में  है। इस पर्वतन से एक  लॉग इन पर एक वक्त में एक ही रेल टिकट लिया जा सकेगा ,ज्यादा से ज्यादा 6 रेल यात्रियों के लिए टिकट बुक कराया जा सकेगा।रेलवे  सूत्रों के अनुसार  इस बदलाव के बारे में जल्द ही औपचारिक आदेश जारी किया जा रहा है।