11 मार्च 2015

आप का झगडा: येगेन्द्र ओर प्रशांत के तेवर हुए आक्रमक

--योगेन्‍द्र पर लगाया गया लोक सभा चुनाव में पार्टी की फजीहत करवाने का आरोप

--केजरीवाल खेमा वि‍रोधि‍यों की सफाई को आमादा

(अरवि‍द केजरीवाल)
              (प्रशांत भूषण)        (योगेन्‍द्र यादव)                            
आगरा: आम आदमी पार्टी में मचे घमासान का असर यू पी में भले ही कुछ दि‍न बाद हो कि‍न्‍तु दि‍ल्‍ली में इसकी परि‍णि‍ती क्‍या होती है, यह जरूर कुछ ही दि‍न बाद ही मालूम पड सकेगा कि‍न्‍तु संगठन की आंतरि‍क लडाई के बाहर आ जाने के बाद उसके देश भर में वि‍स्‍तार को एक बार पुन: धक्‍का लगा है। प्रधान मंत्री नरेन्‍द्र मोदी के वि‍रुद्ध के वि‍रुद्ध श्री अरवि‍द केजरीवाल के
द्वारा चर्चि‍त लडाई लडे जाने और चार सीटे जीत जाने को पार्टी के उन नेताओं के द्वारा खरि‍ज कर दि‍या गया है जो कि‍ इस समय संजय सि‍ह के साथ पार्टी के भीतर पनप रहे असंतोष के स्‍वर उठाने वालों की सफाई करने की कोशि‍श में लगे हुए हैं। उन्‍होंने  योगेन्‍द्र यादव पर जो आरोप लगाये हैं उनमें यह भी शामि‍ल है कि‍ श्री यादव के गलत पूर्वानुमानों के कारण ही पार्टी देश भर में चुनाव लडी और उसकी फजीहत हुई।
  उधर अब श्री यादव और श्री प्रशांत भूषण अपने खि‍लाफ नकारात्‍मक्‍ता का अंदाज कर खुद भी बचाव छोड कर आक्रमक मुद्रा में आ गये हैं और नेताओं के द्वारा खडी की गयी गोलबन्‍दी को प्रभावी ढंग से कार्यकर्त्‍ताओं के बीच ले जाना चाहते हैं।
उन्‍होंने आप कार्यकर्ताओं के नाम चिट्ठी लि‍खकर मांग की है कि हमारे ऊपर लगे आरोपों की जांच लोकपाल करे। योगेंद्र ने कहा है कि पिछले कई दिन से पार्टी मे बातचीत चल रही है चार साथि‍यों ने  बयान दिया था जि‍स के बाद उन्‍होंने और प्रशान्‍त ने निर्णय लिया है की हम इस पर लिखित मे अपना पक्ष रखेंगे। और इसी के फलस्‍वरूप  अब उन्‍होंने कि‍या पार्टी जनों के बीच सभी बाते साफ और सीधे तौर पर पत्र के रूप में रख दी हैं।