-- गाजियाबाद के क्रिक्रट स्टेडियम प्रोजेक्ट को अटकाने की कोशिश बरकरार
--जेपी पहले से बनवाया हुआ है ग्रेटर नोयडा में एक लाख क्षमता का स्टेडियम
![]() |
| (नरेन्द्र मोदी ओर मथुरा की सांसद हेमा मालिनी) --फायल फोटो |
![]() |
| (आगरा से 139 कि मी दूर ग्रेटर नोयडा सीमा में बना हुआ है एक लाख लोगों के बैठने की क्षमता का इंटरनेशनल क्रिकेट उपयुक्त स्टेडियम) |
सांसद हेमा मालिनी ने
प्रधानमंत्री नरेनद्र मोदी से 5मार्च को दिल्ली में मुलाकात कर मथुरा को स्टेडियम
के लिये सबसे उपयुक्त स्थान बताते हुए कहा है कि यमुना एक्सप्रेस वे के साइड
में स्टेडियम के लिये पर्याप्त जमीन मौजूद है।गाजियाबाद दिल्ली से सि र्फ
18 कि मी दूर
है फलस्वरूप वहां किसी नये स्टेडियम की जरूरत ही नहीं है।साथ ही वहां जमीन की उपलब्धता भी सीमित ही है।
है फलस्वरूप वहां किसी नये स्टेडियम की जरूरत ही नहीं है।साथ ही वहां जमीन की उपलब्धता भी सीमित ही है।
सांसद हेमा मालिनी को शायद इस बात का इल्म नहीं है कि यमुना एक्सप्रेस
वे के ग्रेटर नोयडा वाले भाग में जेपी का स्पोर्टस कांप्लैक्स मौजूद है,इसमें
इंटरनेशनल स्टैंडर्ड का एक क्रिकेट स्टेडियम पहले सही बना हुआ है,यही नहीं चालीस
हजार से बढाकर एक लाख लोगों के बैठने की क्षमता लायक बनाडाले गये इस स्टेडियम को
लेकर यू पी क्रिकेट एसोसियेशन जे पी वालों से एक पचास साल का एग्रीमेंट किये
हुए है। इसी स्टेडियम के कारण गाजियाबाद का प्रोजेक्ट को रुकवाया गया। इसके लिये
आगरा का नाम बार बार उछाला गया।अब इसी प्रकार से गाजियाबाद के प्राजेक्ट को डम्प
करवाने के लिये आगरा के स्थान पर मथुरा का नाम सामने आ गयाहै। आगरा का नाम सबकुछ
जानते हुए डमी के रूप में उछाला गया,जबकि मथुरा की सांसद के बारे में अभी यह स्पष्ट
नहीं है कि उन्हे ग्रेटर नोयडा के प्रोजेक्ट के बारे में मालूम है या नहीं।अगर
सबकुछ मालूम है तब तो मथुरा की जनता और वहां के भाजपाईयों को तय करना है कि उनकी
सांसद उनकी सांसद मथुरा के लिये ही स्टेडियम मांग रही हैं या फिर जेपी के क्रिकेट
स्टेडियम के हक में मथुरा जनपद का नाम उठाकर गाजियाबाद का काम रुकवा देना चाहती
हैं।

