11 मार्च 2015

पाकि‍स्तान अलकायदा को भारत में कारगुजारि‍यां करने को पूरी छूट देना चाहता था



--अमेरि‍कन फेडरल कोर्ट में आतंकी आबि‍द नसीर के वि‍रुद्ध मुकदमें में पेश कि‍ये गये डौक्‍यूमेंट

(आबि‍द नसीर)
मुम्‍बई पाकि‍स्‍तान भारत के वि‍रुद्ध ही नहीं उसके मोजूदा स्‍वरूप  को क्षति‍ पहुंचने की जोडतोड में रहता है।हाल में ही अमेरि‍का के न्‍यूयार्क स्‍थि‍त फेडरल कोर्ट में पाकि‍स्‍तान मूल के ब्रटि‍श आबि‍द नसीर के वि‍रुद्ध मैनचेस्‍टर और न्‍यूयार्क में बडे बम धमाके करने  की योजनाये बनाये जाने के अरोप में चल रही सुनवायी के दौरान पेश कि‍ये डौक्‍यूमेंटों में भारत के वि‍रुद्ध षणयंत्र का यह डौक्‍यूमेंट भी है। नासीर को 2013 में ब्रिटेन से प्रत्यर्पित कर अमेरिका लाया गया था, उस पर उस टेरर सेल के नेतृत्‍व करने का आरोप है जिसने मैनचेस्टर और न्यूयॉर्क में बड़े बम धमाके करने की योजना बनाई थी।
(न्‍यू यार्क के फैडरल कोर्ट में आरोपी आबि‍द नसीर ने डि‍जि‍टल डौक्‍यूमेंटों
 
को पेश कर खुद  लडा अपना मुकदमा:एक रेखा चि‍त्र)
                                                   --
फोटो न्‍यू यार्क डेली न्‍यूज से साभार
नागरि‍क 

अमेरिकी अभियोग पक्ष के वकील के द्वारा कोर्ट  में पेश किए गए दस्तावेज के अनुसार  पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ ने 2010 में अलकायदा के साथ एक समझौता करने की कोशि‍श की थी जि‍सके तहत वि‍घटनकारी और अस्‍थि‍रता फैलाने वाली
गतवि‍धि‍यों के लि‍ये समझौता करने की कोशिश की थी।इसके तहत पडोसी देश अलकायदा को भारत के वि‍रुद्ध कार्रवाहि‍यों को अंजाम देने को पूरी छूट दी जानी थी।
अमेरिकी फोर्स को एबटाबाद अप्रेशन में भी अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन के कमरे से इस जो डौक्‍यट मिले थे,उनमें से कुछ भारत से संबधि‍त योजओं के भी है।
अमेरिकी वकील के द्वारा कोर्ट को बताया गया कि हाफिज, अल-मसरी का कोड नाम है. जबकि‍ उसका पूरा नाम हकीमुल्लाह महसूद है।