केंद्रीय कर्मचारियों को चुस्त रखने के लिए नरेन्द्र मोदी सरकार एक नई पहल करने जा रही है। इसके अंतर्गत केन्द्र सरकार अपने कर्मचारियों और उनके परिजनों के लिए एक अप्रैल से योग क्लासेज शुरू करने जा रही है । इन योग क्लासेज का संचालन डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग करेगा ।विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि कर्मचारियों के स्वास्थ नियमित रूप से योग की कक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इन कक्षाओं में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने अथवा ट्रेनिंग फीस जमा कराने की आवश्यकता नहीं होगी।
