--विधायक को दिये जबाव में भी स्पष्ट नहीं हो सका कि पाइप लाइन रेलवे ट्रैक को कैसे करेगी पार
आगरा। नकंरक्र जल निगम की स्थानीय इकाई के द्वारा फीड
बैक के रूप में प्रदत करवायी गयी सूचना तो सही है किन्तु पूरे क्षेत्र की समस्या
का समाधान तब ही संभव हो सकेगा जबकि किदबई पार्क आर ओ बी के ऊपर से एक और नई
पाइप लाइन डाली जाये या फिर आगरा कैट – राजामंडी स्टेशन के बीच के रेलवे ट्रैक के
नीचे से र्टैंच टैक्नेलाजी से पर्याप्त क्षमता की लाइन बिछाई जाये। रेलवे पूर्व
में स्थानीय पार्षद रहे श्री अहमद हसन के कार्यकाल में रेलवे ट्रैक के नीचे होकर नयी
भूमिगत पाइप लाइन डालने को आवेदन करने पर अनुमति दिये जाने की बात कह चुकी
है। किन्तु उस समय रेलवे की...
शर्तों को पूरा करने लाइक न तो धन था और नाही जलनिगम के द्वारा आगरा में ‘ ट्रैंच लैस टैक्नेलाजी‘ का इस्तेमाल ही शुरू हुआ था।
शर्तों को पूरा करने लाइक न तो धन था और नाही जलनिगम के द्वारा आगरा में ‘ ट्रैंच लैस टैक्नेलाजी‘ का इस्तेमाल ही शुरू हुआ था।
चालू विधान सभा सत्र में भी श्री उपाध्याय
के प्रश्न के जबाव में मंत्री जी इस तथ्य को टाल गये हैं कि जो अवशेष काम रेलवे की
अनुमति के बाद शुरू होने है उनमें पाइप लाइन को र्टेक के नीचे से क्रास करवाये
जाने का भी काम शामिल है या नहीं ।क्योकि रेलवे हाई टैंशन वाली रेलवे लाइनों के
ऊपर से गुजरने वाली ‘पब्लिक यूटिलिटीज सर्विसेज ‘को प्रोत्साहित नहीं करती
है।