72 साल के अमिताभ बच्चन के फेसबुक पर चाहने वालों की संख्या अब दो करोड़ को पार कर चुकी है। अमिताभ ने अपने विचार व्यक्त करते हुए ब्लॉग पर लिखा, 'हां अब फेसबुक पर दो करोड़ लोग जुड़े हैं और यह कभी भी संभव नहीं हो पाता यदि आपका स्नेह मुझे नहीं मिलता'। अपने चाहने वालों को धन्यवाद देते हुए बच्चन ने कहा अब मेरे पास एक और कीर्तिमान है. सोशल साइट ट्विटर पर अमिताभ बच्चन के चहेतों की संख्या एक करोड़ 37 लाख के आसपास पहुँच चुकी है।