15 मार्च 2015

ताज नगरी में भारत का अनौखा सफाई अभियान, सफाई के साथ बच्चों को स्वच्छता का महत्त्व भी समझाया


-कि‍दबई पार्क के रेलवे  पुल पर की गयी सफाई


-बोदला स्‍थि‍त आवास-विकास सेंट्रल पार्क, में कि‍या  वृक्षारोपण


आगरा, रिमझिम पड़तीं फुहारों के बीच जहां अधि‍कांश ने घरों में बैठकर रवि‍वार का आनंन्‍द लि‍ये वहीं  टीम इण्डिया राइजिंग ने कार्य्-स्थल किदवई पार्क रेलवे पुल पर बचे हुए हिस्सों की रंगाई-सफाई का दूसरे
( टीम इंडि‍या  पार्क की 
रंगाई   करते हुए)



 चरण का  कार्य पूर्ण किया साथ ही पार्क में क्रिकेट खेल रहे बच्चों व् नवयुवकों को स्वच्छता का महत्त्व समझाया ।इसके अलावा किदवई पार्क के लानों में फैले  पड़े ईंट-पत्थरों को बच्चों व् नवयुवकों की सहायता से साफ़ कर किनारे किया। उल्‍लेखनीय है कि‍ यह अपने समय के  प्रमुख सैक्‍यूलर नेता स्‍व श्री अहमद कि‍दबई की स्‍मृति‍ में नगर महापालि‍का के द्वारा वि‍कसि‍त शहर का पहला पार्क है। 
स्‍व  पंडि‍त मदन मोहन मालवीय के साथ आगरा में कई दि‍न रह कर ‘घंटी –अजान ‘ के नाम से खून खरावे वाले दंगे को शांत करवाया था जसके कारण  शहर में लगातार 33 दि‍न तक कर्फ्यू की

स्‍थि‍ति‍ बनी रही थी। पार्क बनने से पहले इस स्‍थान को गढय्या  कबीर खां  के नाम से जाना जाता था और जहां पार्क बना है उस स्‍थान पर गंदेपानी की पोखर थी...
टीम इण्डिया राइजिंग के अपने अभि‍यानों के दौरान टीम के सदस्‍यों को तमाम अच्‍छे बुरे अनुभव होते रहते हैं,संयोग से 15 मार्च अनुभव की द्रिष्टि से अच्‍छा रहा ।टीम के सदस्‍यों को आग्रह करके नागरि‍क अभनन्‍दन करने कर्नल राजेश चौहान अपने साथी, डॉ. हरेन्द्र गुप्ता (पूर्व अध्यक्ष आई एम ऐ), कैप्टेन ए. एस. राना (जूता निर्यातक), श्री कृष्णकान्त (ए आई आर), एस. पी. सिंह आदि‍ के साथ  बोदला ले गये जहा टीम के सदस्‍यों के  ‘ शहर को सुन्दर बनाने’ के प्रयासों की सराहना की गयी।
टीम ने इस अवसर पर कर्नल राजेश चौहान को बरगद का एक पौधा भेंट किया व् सम्मान कार्यक्रम के बाद टीम के द्वारा स्‍थानीय नागरि‍को के साथ  मिलकर बोदला स्‍थि‍त आवास-विकास सेंट्रल पार्क, में वृक्षारोपण किया
कार्यक्रम के बाद टीम की ओर से कर्नल सुनील चोपड़ा व अध्यक्ष सुदर्शन दुआ ने प्रयासों के समर्थन और सहभागि‍ता के लि‍ये  आभार जताया।