लंदन। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की ऐतिहासिक कांस्य प्रतिमा का ब्रिटेन की राजधानी लंदन के पार्लियामेंट स्क्वायर में अनावरण हो गया है। गांधी जी की प्रतिमा को ब्रिटेन में भारी सम्मान के साथ देखा जा रहा है। इस प्रतिमा का अनावरण ब्रिटेन के प्रधान मंत्री डेविड कैमरन और केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने किया।
अनावरण के समय अमिताभ बच्चन, कई राजनेता और गांधी के पोते गोपाल कृष्ण गांधी भी उपस्थित थे। ब्रिटेन के प्रधान मंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं।
अनावरण के समय अमिताभ बच्चन, कई राजनेता और गांधी के पोते गोपाल कृष्ण गांधी भी उपस्थित थे। ब्रिटेन के प्रधान मंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं।
