15 मार्च 2015

लाहौर में क्रिश्चियन कम्युनिटी पर तालिबान का आत्मघाती हमला,14 लोग मरे तथा 78 घायल

लाहौर में सुसाइड बम द्वारा क्रिश्चियन कम्युनिटी पर हमला किया गया।  बताया जाता है इस हमले में 14 लोग मरे तथा 78 लोग घायल हुए हैं।  इस आत्मघाती हमले की जिमेदारी पाकिस्तानी तालिबान ने ली है। पाकिस्तानी तालिबान के एक प्रवक्ता ने फ़ोन पर कहा  कि  पाकिस्तान में जबतक शारिया कानून कार्यान्वित नहीं किया  जाता है तब  तक इस तरह के हमलों को जारी रखने की  घोषणा की है।