आगरा:हिंदी फिल्म हीरो आदित्य पंचोली को फाइव स्टार होटल के पब में मारपीट करने के आरोप में शनिवार की रात गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जाता है कि पब में हिंदी गाना न बजाने पर डीजे से उनकी कहासुनी तथा बाउंसरों से मारपीट हो गई। एक मोबाइल कैमरे पर लिया वीडियो में दिखाया गया है कि देर रात जब बॉलिवुड हीरो आदित्य पंचोली होटल के पब में पहुंचे तो उन्होंने डीजे से अंग्रेजी गानों की जगह हिंदी गाने बजाने को कहा, लेकिन डीजे ने उनकी बात मानने से इंकार कर दिया।
