8 मार्च 2015

कायस्थ आरक्षण नहीं टेलैंट से आगे बढें

-- जाति‍ को वोट बैंक में तब्‍दील करने की चाह व्‍यवहारि‍क नहीं

(श्री यशवंत सि‍न्‍हा और उनकी पत्‍नी श्रीती नीलमा सि‍न्‍हा
,मेजवानी करते श्री हरीश सक्‍सेना 'चि‍मटी')
आगरा। कायस्थ समाज ने  बौद्घिक क्षमता, मेहनत और कुशलता के क्षेत्रों में अपनी क्षमताओं के बूते पर ऊंचाइयों को छुआ है वह बोट बैंक नहीं किंग मेकर रहा है,यह कहना है पूर्व केन्‍दीय मंत्री यशवंत सि‍न्‍हा का जो कि‍ सूरसदन में आयोजि‍त ‘श्री चित्रगुप्त परिषद’ के होली मिलन समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में सम्‍बोधि‍त कर रहे थे।उन्‍हों ने कहा कि‍ अगर जातीय वोट बैंक की राजनीति‍ कर रहे होते तो वह चुनाव ही नहीं लड पाते ।
( मंचस्‍थों में शामि‍ल हैं श्री सि‍न्‍हा की पत्‍नी श्रीमती नीलमा सि‍न्‍हा,
कार्यक्रम अध्‍यक्ष गुरुस्‍वरूप श्रीवास्‍तव,पार्षदक्षमा जैन सक्‍सेना, दीपक खरे,
परि‍षद के अध्‍यक्ष अनि‍ल श्रीवास्‍तव, नि‍ति‍न जौहरी और अमी आधार नि‍डर
  )

श्री सि‍न्‍हा ने कहा कि‍ जातीय आरक्षण की मांग अक्‍सर समाज की बैठकों में की जाती रही है।उन्‍हों ने कहा कि‍ अगर वोट बैंक की राजनीति‍ कर रहे होते तो न तो वही कभी चुनाव जीत पाते और नहीं उनके पुत्र । उनसे पूर्व कई वक्‍ताओं ने समाज को आरक्षण और राजनीति में असरदार सहभागि‍ता को सुनि‍श्‍चि‍त्ता
करने को लेकर सवाल उठाये थे। उन्होंने आगरा में  भगवान चित्रगुप्त मंदिर, मैरिज हॉल बनाने के काम में की जा रही अपेक्षाओं में सहयोग का भरोसा दि‍या। साथ ही समाज के सक्षम लोगों से  आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी बच्चों की मदद करने के लिए आह्वान किया।
कार्यक्रम की वि‍शि‍ष्‍ट अति‍थि‍ कपड़ा मंत्रालय की सहायक निदेशक नमिता राकेश ने समाज की महि‍लाओं को जागरूक बनाये जाने सामायि‍क जरूरत बताया। कार्यक्रम अध्यक्ष मुंबई से आए गुरुस्वरूप श्रीवास्तव ने सिन्हा को एमएम हुसैन की पेंटिंग उपहार में दी। इस अवसर पर सामज के वृद्धजन, मेधावी और प्रबुद्घ लोगों को सम्मानित किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।कार्यक्रम का  संचालन हरीश सक्‍सेना चिमटी ने कि‍या जबकि‍ आयोजन के संयोजक आलोक कुलश्रेष्ठ थे। परिषद अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में आरपी सक्सेना, अर्पित चित्रांश, अमी आधार निडर, दीपक खेर, क्षमा जैन सक्सेना, नितिन जौहरी, डा. नीरज स्वरूप का कार्यक्रम संचालन और मचीय व्‍यवस्‍थायें सुचारू रखने में सक्रि‍य योगदान रहा।
पूर्व में मनोरमा सहाये,डा रंजना सि‍न्‍हा, नूतन सक्‍सेना,डा नीरज स्‍वरूप,आर पी सक्‍सेना, कुलदीप सक्‍सेना,अर्पि‍त चि‍त्रांश, रजत अस्‍थाना, राजीव मोहन सक्‍सेना, मनोज कुलश्रेष्‍ठ, आदि‍ ने अति‍थि‍यों का स्‍वागत कि‍या।