8 मार्च 2015

अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस-मथुरा और वाराणसी के आश्रम की वि‍धवाओं ने ताज देखा

--गोबर्धन होटल में आयोजि‍त कार्यक्रम में मन्‍कामेश्‍वर मन्‍दि‍र के महंत योगेशपुरी,इंडि‍या राइजि‍ग के सुदर्शन दुआ भी शरीक

आगरा: कभी अपने पति‍यों की मुमताज रही सवा सौ वि‍धवा महि‍लाओं ने उस संगमरमरी ताज महल का दीदार कि‍या जि‍से अक्‍सर युवा युगल देखकर भावी जीवन के लि‍ये महत्‍वकांक्षी सपने देखा करते हैं। बृंदावन के और वाराणसी के आश्रमों  की इन संवासि‍नों की नि‍तांत नीरस जि‍दगी में इस बार होली सचमुच नया उत्‍साह लेकर आयी । पहले तो जमकर होली खलने का मौका अपने आश्रमों में मि‍ला और उसके बाद रवि‍वार को ताजमहल  और कि‍ला देखने का अवसर मि‍ला। लगभग ढाई घंटे का ताजमहल  में बिताये  गये समय का एक एक पल उनके लि‍ये
(सुलभ शौचालय मूवमेंट के संचालक  पाठक व विधवा  महि‍लाये)

( बृज खंडेलवाल  और श्रवण कुमार)
ताजिदगी की यादगार बनता रहा।इन ठेठ देसी पर्यटकों में से कि‍सी ने गाईडों से मुमताज के बारे में पूछा तो कि‍सी ने शाहजहां के बारे में । ताजमहल के बाद जो थकी नहीं थीं उन्‍होंने कि‍ले का भी अवलोकन कि‍या। ताजमहल पर पूरी सतर्कता रखने की प्रशासनि‍क मजबूरी के बावजूद तैनात सरकारी अमले ने सफेद धोती वाले बीतरागी जींदगी
जीने वाले ग्रुप को खस तब्‍बजोह देकर अपने अपने अंदाज में भ्रमण को सुखद बनाने में कोई कसर नहीं छोडी। आम पर्यटकों ने भी इस घुमक्‍कड दल को भरपूर प्रोत्‍साहन दि‍या।
अपराह्न दल के लि‍ये दोपहर भोज का इंतजाम दि‍ल्‍ली गेट स्‍थि‍त गोबर्धन होटल में था। होटल संचालक श्री सुरेन्‍द्र शर्मा स्‍वयं इस दल की बढचढ कर मेजवानी की।