केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास व गंगा संरक्षण मंत्री सुश्री उमा भारती ने कहा है कि उनके मंत्रालय के अपर सचिव की अध्यक्षता मे गठित अंतर-मंत्रालयी समिति यमुना के प्रदूषण, उसके पर्यावरणीय प्रवाह (इ-फ्लो) और उसके अन्य संबंधित मुद्दो पर एक सप्ताह के अंदर अपनी अंतरिम रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। कल यहां ऊपरी यमुना समीक्षा समिति की हुई छठी बैठक में यमुना आंदोलनकारियों की भावनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह समिति मंत्रालय में पूर्व में गठित रवि चोपड़ा समिति, चतुर्वेदी समिति और आईआईटी कंशोर्टियम की रिपोर्ट का भी अध्ययन करेगी...
सुश्री भारती ने राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण के यमुना के प्रवाह के संबंध में दिए गए 4 मार्च के आदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि उसमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिवों को यमुना में पर्यावरणीय प्रवाह सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने इन राज्यों से अनुरोध किया वे इस संबंध में एक सप्ताह के अंदर अपने सुझाव केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय को भेज दे ताकि वह इसे राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण की प्रधान समिति के समक्ष प्रस्तुत कर सके।