6 मार्च 2015

आगरा के जूता उद्योग की दास्‍तां बयां करेगी फि‍ल्‍म 'इन देयर शूज'

--92 मि‍नट की डौक्‍यूूमेंट्री में जूता उद्योग की चुनौति‍यां  समझाने को की गयी है कोशि‍श

आगरा,आगरा के जूता उद्योग पर बनी डौक्‍यूमेंट्री 'इन देयर शूज' 13मार्च को रि‍लीज होने जा रही है कम ही समय में वालीवुड में अपना स्थादन और पहचान बनालेने वाले फि‍ल्मो नि‍र्माता अतुल सब्ब रवाल की यह फि‍ल्म कि‍सी फीचर फि‍ल्म के समान ही लम्‍बाई में  92 मि‍नट की है।मुम्‍बई, दिल्‍ली, बैंगलूर ,की ही तरह  आगरा में भी प्रदर्शि‍त होनी है। आगरा का जूता उद्योग फि‍ल्मी की कहानी का आधार होने से इसको ताज सि‍टी के लि‍ये इसे खास महत्वापूर्ण माना जा सकता है। 


अपना बचपन आगरा में ही बि‍ताने वाले अतुल सब्बजरवाल ने जूता उद्योग को नजदीक से देखा है और इसमें 
आते रहे उतार चढाव के दौरों की बारीकि‍यों को पूरी गंभीरता से समझते हैं।रजत पट के लि‍ये बनायी इस फि‍ल्म में उनकी कहानी उस मुगलकाल से शुरू होती है, जि‍से कि‍  आगरा में जूता उद्योग पनपने की शुरूआत का दौर माना जाता है। अनवर शाह के द्वारा शूट की गयी और परमानन्द‍ कुमार की संपादि‍त इस फि‍ल्मश में जो इंटर व्यू  , स्पट रि‍पोर्टआदि‍ है उनको संपादि‍त करने पर यह जूता उद्योग का एक अच्छाक खासा दस्तावेज बन गयी।जि‍सके माध्यगम से जूदा उद्योग के आज के दौर में मि‍ल रही चीन की चुनौति‍यों को तो समझा ही जा सकात है।साथ ही आजादी के पूर्व और आजादी के बाद की रही उन साठ सालों की
स्थि‍ति‍यों को भी जाना जा सकात है जो कि‍ इस धंधे से जुडे आगरा के लोगों को झेलनी पडी है। हकीकत में यह डौक्यूहमेंट्री उन सभी कारणों को सामने लाने का प्रयास है जि‍नके कारण उनके पि‍ता ने सब्‍बरवाल को  इस कारोबार से अलग रखने का प्रासस कि‍या।वह बताते हैं कि‍ एक दि‍न वह और उनके पि‍ता आगरा में 'वुड लैंड शू' के शोरूम के सामने खडे थे कि‍ अचानक उनके पि‍ता की जनजर शोकेस पर गयी और मुंह से नि‍कल पडा ओ कि‍तने बदलावा आ चुके हैं अब तक।बस उसी समय उन्हों ने ठान लि‍या कि‍ इन्हीं  बदलावों को स्क्री न के माध्यकम से सबके सामने लाना है।