महाराष्ट्र में मोदी सरकार के सफाई कार्यक्रम को और अधिक बल देने के लिए एक अहम फैसला लेने की तैयारी में है. महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री का प्रस्ताव है कि राज्य में तंबाकू चबाकर सार्वजानिक स्थानों में थूकने पर एक दिन के लिए सरकारी 'सफाई कर्मचारी' बनना पड़ेगा. यह प्रस्ताव कानून और न्याय विभाग के पास मंजूरी के लिए भेजा है। यदि यह प्रस्ताव पास हो जाता है तो किसी भी व्यक्ति को तंबाकू चबाकर सड़क पर या किसी सार्वजानिक क्षेत्र में थूक फेकते देखा गया तो उसे आठ घंटे तक किसी..
सरकारी कार्यालय हॉस्पिटल में सफाई का काम करना पड़ेगा. स्वास्थ्य मंत्री दीपक सावंत ने कहा कि तंबाकू चबाना, थूकना और तंबाकू उत्पादों की बिक्री करने पर सख्त कानून चाहये। तभी इससे होने वाली बीमारी से मुक्ति पायी जा सकती है। सिर्फ जुर्माना चुकाने के लिए तैयार हो जाना पर्याप्त नहीं है।