5 मार्च 2015

मुलायम सि‍ह यादव का स्वास्थ्‍य बि‍गडा, डाक्टरों की गहन नि‍गरानी में

--स्‍वाइन फ्लू की जाच को भी सैंपि‍ल लि‍ये गये

बीमार आगरा, समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष श्री मुलायम सि‍ह यादव का स्‍वास्‍थ बि‍गडजाने और एम्‍स में भर्ती हो गये थे।डाक्‍टोरों के द्वारा उनके स्‍वस्‍थ्‍य पर लगातार नजर रखी जा रही है।उपचार उपरांत बि‍गडते स्‍वास्‍थ्‍य पर भी काफी हद तक नि‍यंत्रण कि‍या जा चुका है। श्री यादव सर्दी-जुकाम के साथ-साथ फेफड़ों के संक्रमण से पीडि‍त हैं। स्वाइन फ्लू की आशंका के चलते सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा
गया है।

बुधवार रात से बृहस्पिवार तक भर में उन्हें दो बार संजय गांधी पीजीआई में भर्ती किया गया। बृहस्पतिवार को उन्हें कई अन्य जांचों के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। उन्हें घर पर आराम करने की सलाह दी गई है।

बुधवार रात करीब 10 बजे सपा मुखिया को संजय गांधी पीजीआई में भर्ती कराया गया था। निदेशक प्रो. राकेश कपूर ने उन्हें यूरोलॉजी विभाग के प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया। पहले आशंका जताई गई कि उनके यूरिनरी ट्रैक्ट में इन्फेक्शन के कारण भर्ती किया गया है।

एसजीपीजीआई के सूत्रों के मुताबिक बुधवार रात दो बजे के बाद उन्हें वापस घर जाने की अनुमति दी गई थी। बृहस्पतिवार को फिर दिक्कत बढ़ने के कारण दोपहर करीब 12 बजे उन्हें दोबारा एसजीपीजीआई के यूरोलॉजी विभाग के प्राइवेट वार्ड बी-6 में भर्ती कराना पड़ा था।
स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर चि‍ति‍त न हों:डा राय
समाजवादी पार्टी के वरि‍ष्‍ठ नेता डा सी पी रॉय ने अपने एक पोस्‍ट में कहा है कि‍ ‘मेरे बड़े भाई मुलायम सिंह यादव जी यानी नेता जी पूरी तरह स्वस्थ है ।किसी को चिंतित होने की जरूरत नहीं है ।अभी उन्हें बहुत कुछ करना है । बस उनके दीर्घ और स्वस्थ जीवन के लिए आप सभी इश्वर से प्रार्थना करते रहिये ताकि उनका संरक्षण और मार्गदर्शन हम लोगो को मिलता रहे ।‘