27 मार्च 2015

विवादों में फंसे केजरीवाल ने नई पार्टी के गठन की धमकी दी

आप के आंतरिक  विवादों में फंसे  केजरीवाल ने एक स्टिंग ऑपरेशन में 67 विधायकों के साथ नई पार्टी का गठन करने की धमकी दे डाली  है। शनिवार को होने वाली राष्ट्रीय परिषद की बैठक में दोनों गुट शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में जमकर लगे  हैं। इसमें केजरीवाल का गट  कुछ कमजोर पड़ता  नज़र आ  रहा है। योगेंद्र यादव का कहना है कि आप ने अपने सभी विधायकों को 50-50 आदमी साथ लाने की बात कही है।  केजरीवाल ने साफ कर दिया कि यह विवाद ऐसे ही चलता रहा तो वे अपने 67 विधायकों के साथ नई पार्टी बना लेंगे।