27 मार्च 2015

यमुना नदी में सुधार की संभावनाये फि‍र बरकरार


--यमुना एक्‍टि‍वि‍स्‍ट अश्‍वनी कुमार मि‍श्र को यमुना मुक्ति आंदोलन से काफी आशायें

 
आगरा के यमुना आंदोलन एक्‍टवि‍स्‍ट अश्‍वनी कुमार उमा भारती के साथ  
आगरा,यमुना नदी की बदहाली को समाप्‍त करने के लि‍ये होते रहे प्रयासों के परि‍णाम आना शुरू नहीं हो सके जबकि‍ केनद्र सरकार ओर राज्‍य सरकारें लगातार इस सम्‍बनध में नयी कार्ययोजनायें बनाती रही हैं। नदी को ताजा पानी की जरूरत है अब तक कि‍सी भी प्‍लान में इसकी उपलब्‍धता करवाये जाने की व्‍यवस्‍था नहीं की गयी है।जि‍स यमुना –शारदा लि‍ंक कैनाल को बनाये जाने की बात कही जा रही है अगर वह अब बन्‍ाना भी शुरू हो जाये तो योजना को पूरा होने में कम से कम 9 साल लगेंगे।वैसे तो योजना को शुरू करवाये जाने की दि‍शा में ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है।


जो भी इस सबके बावजूद यमुना मुक्ति आंदोलन के कारण भारत सरकार को भी यमुना नदी की सफाई और पवि‍त्रता बहाल करने के लि‍ये प्रति‍बद्धता व्‍यक्‍त करनी पडी है। आगरा में चलते रहे यमुना सत्‍यागृह के मुख्‍य योद्धा पं:अश्‍वनी कुमार मि‍श्र का मानना है कि‍ अब स्‍थि‍ति‍यां तेजी से बदलेंगीं।श्री मि‍श्र जो कि‍ हाल में ही दि‍ल्‍ली में यमुना सत्‍यग्राहि‍यों के साथ हमकदम होकर लौटे हैं का कहना है कि‍ अगर राज्‍य सरकारें नदी से होने वाले अवैध जलदोहन को रोक दें तथा सीवरेज ट्रीटमेंट प्‍लांट सही प्रकारसे काम ना शुरू कर दें तो नदी की स्‍थि‍ति‍ में स्‍वत:ही काुी बदलाव आ जायेगा।

उन्‍होंने उम्‍मीद जतायी है कि‍ केन्‍द्रीय जलसंसाधन मंत्री सुश्री उमा भारती से काफी उम्‍मीद है,अगर संतों से हुए समझौते का पालन होता है तो जून में ही नदी में बहाव की स्‍थि‍ति‍ सुनि‍श्‍चि‍त करने को अतरि‍क्‍त जलराशि‍ उपलब्‍ध होने की संभावना बन जायेगी।