27 मार्च 2015

टूंडला के आठ गांव फीरोजाबाद में होंगे शामि‍ल

--फैसले के वि‍रोध में  वकीलो की  हडताल , तहसील पर काम काज ठप

(वकील टंडला के गांवों की संख्‍या
घटाये जाने के वि‍रोध में बैठे धरने पर)
आगरा,मंडल में राजस्‍व इकाईयों के पुनर्गन को लेकर अनि‍श्‍चय की स्‍थति‍ बनी हुई है।आगरा जनपद से अलग कर फीरोजाबाद को अलग जनपद बना दि‍ये जाने क बद उसकी टूंडला तहसील के पांच गांवों को ग्रामीणों के समक्ष आने वाली व्‍यवहारि‍क परेशानि‍यों को दृष्‍टि‍गत टूंडला से हटाकर एत्‍मादपुर तहसील में मि‍लाया जा चुका है।अब  टूंडला तहसील के आठ राजस्व गांव और कम हो गये हैं।इन गांवों को तहसील फीरोजाबाद में मि‍ला दि‍ये जाने की प्रक्रि‍या पूरी होने को है।
 जनपद में
सिरसागंज तहसील के बनने की घोषणा के बाद से फीरोजाबाद तहसील के कई गांवों में सिरसागंज तहसील में मिलाए जाने का प्रावधान किया गया है। प्रति‍क्रि‍या स्‍वरूप  फीरोजाबाद बार एसोसिएशन ने टूंडला तहसील के आठ राजस्व गांवों को सदर तहसील से मिलाए जाने की मांग उठा रखी थी। 
जब टूंडला तहसील का गठन हुआ था उस समय 103 गांव ही तहसील के तहत थे। पांच गांव आगरा की एत्मादपुर तहसील में चले जाने के बाद अब 98 गांव ही रह गये हैं। इस प्रकार अब आठ गांव और निकलते हैं तो टूंडला में मात्र 90 गांव ही रह जायेंगे। बताया जाता है कि‍ उस स्‍थि‍ति‍ में तहसील में रजिस्ट्री ऑफिस भी नहीं रखा जा सकेगा।
 
राजस्‍व प्रशान के फैसले को लेकर बार एसोसिएशन टूंडला के अधिवक्ताओं में आक्रोश है। उन्‍होंने हडताल कर रखी है तथा 30 मार्च तक तहसील में न्यायिक कार्य के बहिष्कार का ऐलान किया हुआ है। एसोसिएशन के अध्यक्ष राम रक्षपाल सिंह ने कहा कि कहाकि किसी भी कीमत पर टूंडला के गांवों को फीरोजाबाद तहसील में शामिल नहीं होने देंगे।