इंग्लैंड के नदी सफाई विशेषज्ञों के एक दल ने गंगा स्वच्छता अभियान पर बातचीत करने के लिए जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री सुश्री उमा भारती से मुलाकात की। तीन सदस्यीय इस दल के साथ भारत में इंग्लैंड के उप-उच्चायुक्त श्री जुलियन इवांस और ऊर्जा सुरक्षा पर सेकंड सेक्रेटरी सुश्री मेलिसा एल्से भी थीं। इस दल ने इंग्लैंड की टेम्स नदी को स्वच्छ बनाने के लिए अपनाए गए उपायों की एक पॉवर पाइंट प्रेजेंटेशन भी प्रस्तुत की।
सुश्री उमा भारती ने बातचीत के दौरान गंगा एक्शन प्लान के पहले चरण के दौरान वाराणसी में एकत्र परिसंपत्तियों के इस्तेमाल की आवश्यकता पर जोर दिया ताकि इसी वर्ष जुलाई तक गंगा को पुनर्जीवित किया जा सके। इंग्लैंड की पर्यावरण एंजेसी के जल गुणवत्ता पूर्व प्रमुख और पर्यावरण..
विभाग में नियमन उप-निदेशक और इंग्लैंड से आए विशेषज्ञों के दल के सदस्य डा. मार्टिन ग्रिफ्फथस ने वाराणसी के तट पर एकत्र और अनुपयोगी पड़ी परिसंपत्तियों का विस्तृत ब्यौरा पेश किया। डा. ग्रिफ्फथस विशेषज्ञ के रूप में गंगा एक्शन प्लान के पहले चरण से जुड़े हुए थे। इस दल में दो अन्य विशेषज्ञ एटकिंस कंसलटेंट से संबद्ध जल विज्ञानी और जल संसाधन योजनाकार श्री बेन पिपर और सेन्टर फॉर ईकोलॉजी एंड हाड्रोलॉजी तथा जल संसाधन के लिए विज्ञान क्षेत्र लीड निदेशक श्री ग्यान रीस हैं। सुश्री भारती ने इंग्लैंड के विशेषज्ञों का धन्यवाद देते हुए उम्मीद जताई की कि वे गंगा स्वच्छता अभियान के दौरान संबंधित मंत्रालय के साथ दीर्घ और परिणामदायी रूप में जुड़े रहेंगे।