8 मार्च 2015

मुलायम सिंह की सेहत के लिए किया हवन-पूजन

(मुलायम सि‍ह यादव के स्‍वास्‍थ्‍य के लि‍येे सपाईयों ने कि‍या हवन ) 
आगरा : सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की तबियत खराब होने से सपा कार्यकर्ता परेशान हैं। उनके स्वास्थ्य की कामना के लिए सपा के  फतेहाबाद रोड स्थित जिला कार्यालय पर रवि‍वार को कार्यकर्ताओं ने हवन किया और उनकी सेहत में सुधार के लिए दुआयें
मांगी।सर्वश्री  जिला अध्यक्ष रामसहाय यादव , महासचिव उदल सिंह कुशवाह जिला उपाध्यक्ष यशपाल राणा, अमित सिंह( अध्यक्ष व्यापार सभा),राजेश वर्मा ( उपाध्यक्ष व्यापार सभा), उमेश यादव( अध्यक्ष अधिवक्ता सभा),रणवीर सिंह (अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ),सोहेल खान (अध्यक्ष मजदूर सभा),लक्ष्मी नारायण वर्मा(जिला सचिव), गीत शाक्या ( सांस्कृतिक प्रकोष्ठ) सहित कई अन्‍य बडे नेता पूजा पाठ में शरीक हुए।

श्री यादव के एक गैर राजनैति‍क समर्थक ने खामोशी से जाकर फतेहपुर सीकरी स्‍थि‍त शेख सलीम चि‍श्‍ती की दरगाह पर पहुंच कर धाग भी बांधा है(वह नाम नहीं बताना चाहते) और उनके ठीक हो जाने के बाद उसे खोलने भी पहुंचेंगे।