 |
(होली मिलन कार्यक्रम में प्रस्तुत की गयी
हास्य व्यंग की रचनाये) |
आगरा,ताजप्रेस क्लब में शुक्रवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया ।क्लब के अध्यक्ष अनिल शर्मा एडवोकेट ने इस अवसर पर मौजूद पत्रकारों और गेर पत्रकारों को होली की शुभकामनाये देते हुए उममीद जतायी कि आपसी सौहादृ एवं प्रेम को लगातर बनाये रखा जायेगा।मीडिया कर्मियों के द्वारा इस अवसर पर कविताये और हास्य व्यंग विषयक अनय रचनाये प्रस्तुत की गयीं।कार्यक्रम का संचालन कलब के सचिव उपेन्द्र शर्मा के द्वारा किया गया।डा बच्चन सिह सिकरवार, डा गिरजा शंकर शर्मा, डा महेश धाकड, मधुमोद के रायजादा,के पी सिह, शिव कुमार भार्गव 'सुमन', डा एम सी शर्मा,जसवीर सिह जस्सी,जितेन्द्र शर्मा सहित बडी संख्या मंत्रकारों की सहभागिता रही।
 |
(बालिका बचाओं ग्रुप के एक्टिविस्ट
प्रेस क्लब पदाधिकारियों के साथ) |
वालिका बचाओं अभियान से संबधित एक्टिविस्ट का एक ग्रुप भी आयोजन में भागीदारी करने गुरुद्वारा गुरुका ताल के पबलिक रिलेशन पर्सन बंटी ग्रोवर और श्रीमती सोनी जैन के नेतृत्व में पहुंचा था।उन्होंने अपने द्वारा किये जा रहे प्रयासों की जानकारी देकर पत्रकारों से अभियान में सहयोग की अपेक्षा की। क्लब के पदाधिाकरियों के
द्वारा प्रयासों की प्रशंसा करते हुए पूर्ण सक्रिय सहयोग को अश्वस्त किया गया।
स्वराज्य टाइम्स के प्रधान संपादक का कामयाब आप्रेशन
होली मिलन कार्यक्रम पत्रकारों के लिये राहतकारी सूचना वाला भी रहा,जब इस अवसर पर उन्हें सूचना दी गयी कि स्वराज्य टाइम्स के संवादक विजय शर्मा का हृदय संबधी एक आप्रेशन कामयाबी के साथ पूरा हो गया है। श्री शर्मा के छोटे भाई और क्लब के उपाध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि पुष्पांजली अस्पताल में हुए इस आप्रेशन के बाद अब श्री शर्मा को कुछ दिन और गहन चिकित्सा कक्षा में डाक्टरों की निगरानी में रहना है।श्री शर्मा को होली के ठकबाद हृदय में पीडा हुई थी जिस पर डाक्टरों ने उन्हें ततकाल अस्पताल में भर्ती करवाये जाने का परामर्ष दिया था।