13 मार्च 2015

26/11 हमले के मास्टरमाइंड रहमान की रि‍हाई पर एक सुनने को तैयार नहीं है पाकि‍स्तान

 --मसरत आलम की रि‍हाई पर वि‍देश में भी भारत की हो रही है कि‍रकि‍री

(आतंकी जकीउर रहमान )
(अलगाववादी मसरत आलम)
 आगरा: अपने ही देश में न्‍यायि‍क प्रक्रि‍या के कारण आतंकवादी अलगाववादी मसरत आलम को जेल में बन्‍द रखपाने में  नाकाम रही जम्‍मू कश्‍मीर की पीडीपी –भाजपा गठबन्‍धन सरकार के कारण भारी जनाक्रोष से घि‍री मोदी सरकार को एक बार अंतर्राष्‍ट्रीय मजाक का वि‍षय और उस समय बनना पडा जबकि‍ उसके द्वारा पाकिस्तान सरकार से 26/11 हमले के मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी जकीउर रहमान को जेल से रिहा करने का वि‍रोध जताया गया।भारत ने उसके खि‍लाफ काफी सुबूत दि‍ये थे कि‍न्‍तु पाकि‍स्‍तान सरकार के द्वारा इन्‍हें अदालत में सही प्रकार से नहीं रखा
गया।

 पाकिस्तान ने शुक्रवार को भारत के द्वारा जकीउर रहमान की रि‍हाई पर भारत की प्रति‍क्रि‍या का जवाब देने वाली कार्रवाई करते हुए इस्लामाबाद में भारतीय उप-उच्चायुक्त को तलब किया और कहा कि लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी और मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड जकी-उर-रहमान लखवी की रिहाई के अदालती आदेश पर भारत की प्रतिक्रिया अवांछित और अपरिपक्व है।

यही नहीं जहां पाकि‍स्‍तान की सरकार ने केवल कूटनीति‍क प्रति‍क्रि‍या व्‍यक्‍त की है वही पाकि‍स्‍तान ही नहीं तमाम पश्‍चि‍मी देशों में भारत की आतंकी मसरत आलम को श्रीनगर जेल से रि‍हाई करने को लेकर कि‍र कि‍री हो रही है। पाकि‍स्‍तान के मीडि‍या ने तो सीधा सवाल दागा है कि‍ क्‍या भारत में ही न्‍यायि‍क आदेश मानना जरूरी है।जो भी हो पाकि‍स्‍तान के वि‍रुद्ध भारत की कूटनीति‍क लडाई को जम्‍मू कश्‍मीर सरकार के कार्यकलापों से भारी धक्‍का लगा है।







क