17 मार्च 2015

सर्वोच्च न्यायालय ने रद्द कि‍या जाट आरक्षण

--जाट नेताओं में बनी आक्रोष की स्‍थि‍ति‍,फुल बैंच के समक्ष  याचि‍का के लि‍ये दबाव

---- सरकारों को ट्रांसजेंडरों को ओबीसी में शामिल करने पर विचार करना चाहिए





नई दिल्ली। आंदोलन और कडे संघर्ष के बाद जाटों को पछडे वर्ग की जाति‍ के रूप में मि‍ला आरंक्षण सर्वेच्‍च न्‍यायलय ने रद्द कर दि‍या है। यूपीए सरकार ने लोकसभा चुनाव से ऐन पहले ओबीसी कोटे से आरक्षण देने की अधिसूचना जारी की जि‍से कि‍ ‘ओबीसी आरक्षण रक्षा समिति’
 द्वारा  सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी...

 याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट कोर्ट की जस्टिस रंजन गोगोई और जस्टिस आर फली नरीमन की दो सदस्यीय खंडपीठ ने 11 दिसंबर 2014 को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। कोर्ट ने भी याचिकाकर्ता की तर्क को मानते हुए कहा कि ओबीसी आरक्षण के लिए आर्थिक और सामाजिक पिछड़ापन जरूरी होना चाहिए। तत्कालीन सरकार ने अधि‍सूचना के जरिए जाटों को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) कोटे से आरक्षण दिया था।
न्‍यायलय के फैसले से जाट आरक्षण के समर्थन में खडी भाजपा और कांग्रेस पार्टि‍यों  की ओर से अब न्‍ययायलय की फुलबैंच में अपील दाखि‍ल करने की बात कहा जाना शुरू हो गया है।भारतीय जनता पार्टी के वरि‍ष्‍ठ नेता केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा है कि जाट आरक्षण का समर्थन बदस्‍तूर जारी रहेगा। इसे नि‍रस्‍त करने के कारणों को सरकार दूर कर पुन:सुप्रीम कोर्ट में सरकार अपनी बात रखेगी।इसमें कोई कमी रह गयी तो उसे दूर करेंगे, सुप्रीम कोर्ट की बड़ी बेंच में अपील करेंगे और अपनी बात रखेंगे। उन्‍होंन कहा कि‍ जब यादवों और गुर्जरों को आरक्षण मिल सकता है तो जाटों को क्यों नहीं? लोकसभा चुनाव से पहले तत्कालीन यूपीए सरकार द्वारा 4 मार्च 2014 को किए गए इस फैसले में दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गुजरात, हिमाचल, बिहार, मध्य प्रदेश, और हरियाणा के अलावा राजस्स्थान के जाटों को केंद्रीय सूची में शामिल किया गया था।  
  हरि‍याणा के पूर्व मुख्‍मंत्री, कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने भी कहा है कि सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करनी चाहिए, क्योंकि इस फैसले को एनडीए का समर्थन भी हासिल था। ओबीसी आरक्षण रक्षा समिति ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी याचिका में कहा गया था कि जाट सामाजिक और आर्थिक रूप से सबल होते हैं इसलिए ओबीसी कोटे के तहत इन्हें आरक्षण नहीं दिया जा सकता है। कोर्ट ने भी याचिकाकर्ता की तर्क को मानते हुए कहा कि ओबीसी आरक्षण के लिए आर्थिक और सामाजिक पिछड़ापन जरूरी होना चाहिए। कोर्ट ने अपने फैसले में यह भी कहा है कि‍ ओबीसी श्रेणी में नई-नई जातियों को लगातार शामिल किया जा रहा है, किसी भी जाति को अभी तक इसमें से बाहर नहीं निकाला गया है। बेंच ने अपने फैसले में कहा, 'जाति एक महत्वपूर्ण कारक है, लेकिन आरक्षण के लिए यही एक आधार नहीं हो सकता है। अतीत में अगर कोई गलती हुई है तो उसके आधार पर और गलतियां करने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। सरकारों को ट्रांसजेंडरों को ओबीसी में शामिल करने पर विचार करना चाहिए।

, जाट नेताओं का कहना है कि‍ वह फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करेंगे और आंदोलन भी करेंगे।