17 मार्च 2015

प्रवासी भारतीय पीआईओ कार्ड को ओसीआई कार्ड में बदलने के लिए एक ऑनलाइन सेवा


प्रवासी भारतीय कार्डों को जारी करने के संबंध में प्रक्रिया को कारगर और सरल बनाना एक अनवरत प्रक्रिया है। हाल ही में 06.01.2015 को नागरिकता (संशोधन) अध्‍यादेश, 2015 का प्रख्‍यापन इस ओर एक बड़ा कदम था। व्‍याप्‍त भ्रम से बचने और आवेदकों को अधिक लाभ देने के लिए भारतीय मूल के व्‍यक्ति (पीआईओ) कार्ड योजना को....
09.01.2015 से समाप्‍त कर दिया गया है और यह भी अधिसूचित किया गया है कि मौजूदा पीआईओ कार्डों को प्रवासी भारतीय (ओसीआई) कार्ड माना जाएगा। इसके साथ ही, पीआईओ कार्ड को ओसीआई कार्ड में बदलने के लिए एक तंत्र बनाया गया है। आवेदन गृह मंत्रालय की वेबसाइट https://passport.gov.in/oci के माध्‍यम से ओसीआई कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।