16 मार्च 2015

आधार कार्ड की अनि‍वार्यता से जनता को मि‍ली राहत


--सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने कहा केन्‍द्र और राज्‍य 23 सितंबर, 2013 के अंतरि‍म आदेश का ही पालन करें

 नई दि‍ल्‍ली: केन्‍द्र सरकार के द्वारा अपनी सभी योजनाओं के लि‍ये आधार कार्ड अनि‍वार्य बनाये जाने के आदेशों को भारी धक्‍का लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने आधार कार्ड की अनिवार्यता के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए कहा है कि इस सम्‍बन्‍ध में पूर्व न्‍यायलय के द्वारा पर्याप्‍त  आदेश  दि‍ये जा चुके हैं ।उनका पालन कि‍या जाये। पूर्व के
अंतरिम आदेश का पालन किया जाए। कोर्ट ने कहा है कि जो राज्य सरकार इसे नहीं मानेगी उसे परिणाम भुगतने
होंगे। मामले की सुनवायी कर रही न्यायमूर्ति जे चेलामेश्वर की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय खंडपीठ ने कहा, ‘इस बीच, हमारे संज्ञान में लाया गया है कि विभिन्न प्राधिकार आधार पहचान पत्र के लिये दबाव डाल रहे हैं। हम किसी घटना विशेष का जिक्र नहीं कर रहे हैं। हम केन्द्र और राज्यों तथा सभी प्राधिकारियों से अपेक्षा करते हैं कि वे 23 सितंबर, 2013 के आदेश का पालन करेंगे।’ न्यायालय वेतन, भविष्य निधि वितरण ओर विवाह तथा संपत्ति के पंजीकरा सहित अनेक मामलों में आधार कार्ड को अनिवार्य बनाये जाने के कुछ राज्य सरकारों के निर्णय के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है। इस मामले में न्यायालय अब जुलाई के दूसरे सप्ताह में आगे विचार करेगा। शीर्ष अदालत ने सुब्रमणियम से कहा कि वह निश्चित मामले का जिक्र करते हुये न्यायालय के आदेश के कथित उल्लंघन के लिये अंतरिम अर्जी दाखिल कर सकते हैं।
उल्‍लेखनीय है कि‍ मौजूदा मोदी सरकार के सामन ही पूर्व की मनमाहन सरकार ने भी जब तमाम सरकारी योजनाओं को आधार कार्ड से लि‍क करने का प्रयास कि‍या था तब  2013 में सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम आदेश में कहा था कि किसी भी तरह आधार कार्ड अनिवार्य नहीं होगा।
. 16मार्च सोमवार को सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने 9 मार्च को दिल्ली सरकार में जारी हुए आदेश दिखाए. इसमें कहा गया है कि रेवेन्यू विभाग के सारे मामलों में आवेदक से आधार कार्ड मांगा जाए।यहां तक कि शादी के रजिस्ट्रेशन के लिए भी ये आदेश दिया गया.