13 मार्च 2015

जदयू सरकार में लालू की पार्टी ‘राजद’ शामि‍ल नहीं होगी

 नई दि‍ल्‍ली  । राष्‍ट्रीय जनता दल के अध्‍यक्ष लालू प्रसाद यादव  ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार में  राष्‍ट्रीय जनता दल शामि‍ल नहीं होगा केवल बाहर रहकर समर्थन करेगा।यही नहीं उन्‍होंने यह भी  स्पष्ट कर दिया कि साम्प्रदायिक ताकतों को रोकने भर के लिए उनको समर्थन दिया गया है। श्री यादव शुक्रवार को ही दि‍ल्‍ली से पटना पहुंचे हैं। श्री यादव ने कहा कि‍ किसानों से जबरन भूमि लिए जाने संबधित भाजपा सरकार के भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ आंदोलन तेज होगा। पूर्व की घोषणा का उल्‍लेख करते हुए कहा कि‍ भाजपा दफ्तर तक प्रदर्शन करना था, किन्तु अब गांधी मैदान के समीप से राजभवन तक पार्टी कार्यकर्त्‍ता मार्च नि‍कालेंगे। जीतन राम मांझी को पार्टी में रखना या नि‍काला हुआ ही रहने देना उन्‍होंने जनता दल यूनाइटि‍ड का आंतरि‍क मामला करार दि‍या।