आकाशवाणी समाचार का फेसबुक पेज देखने वालों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। भरोसेमंद, प्रमाणित और विश्वसनीय समाचारों के फेसबुक फोलोवर 20 लाख के पार कर गए हैं। इससे समकक्ष समाचार संगठनों के बीच आकाशवाणी समाचार सर्वाधिक लोगों के पसंदीदा बन गए हैं। फेसबुक पेज को पसंद करने वालों की संख्या 20 लाख को पार करना एक रिकार्ड है।
फेसबुक इनसाइट डेटा से पता चलता है कि आकाशवाणी का समाचार सेवा प्रभाग देशभर में हर रोज औसतन एक करोड़ लोगों तक...
पहुंचता है। इनमें विदेश स्थित भारतवंशी भी शामिल हैं। उल्लेखनीय बात यह है कि आकाशवाणी का समाचार सेवा प्रभाग अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्मों को बढ़ावा देने के लिए किसी अतिरिक्त या भुगतान वाले स्रोत का सहारा नहीं ले रहा है। आकाशवाणी समाचार फेसबुक पेज का समूचा विकास संगठन पर आधारित है।