दिल्ली में चुनाव की गर्मी जोरों पर है। विभिन्न ओपिनियन पोलों के अनुसार अरविंद केजरीवाल की आदमी पार्टी के दिल्ली में सरकार बनने के आसार नज़र आ रहे हैं। सिसेरो द्वारा किये गए ओपिनियन पोल के मुताबिक आम आदमी पार्टी 38 से 46 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत ले सकती है। भारतीय जनता पार्टी महज 19 से 25 सीटों पर सिमट कर रह सकती है। पोल अनुसार कांग्रेस के प्रदर्शन अच्छे न रहने की सम्भावना है।
