आईआरसीटीसी ने ऑनलाइन रेल टिकट खरीदने के बाद उसका भुगतान टिकट घर पहुँचने
पर कर सकते हैं। रेल टिकट में ‘कैश ऑन डिलिवरी’ होने से उन लोगों के लिए आसानी हो जाएगी जो अपने क्रेडिट या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, साथ ही जिनके पास नेट बैंकिंग की सुविधा नहीं है। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया, टिकट बताए पते पर आने के बाद उसका भुगतान किया जा सकेगा। इस सर्विस को पायलट आधार पर शुरू किया गया है और शुरू में यह सेवा 200 शहरों में उपलब्ध होगी । यात्री अपनी यात्रा से पांच दिन पहले टिकट खरीद सकेंगे।