सदस्य हरगोविंद सिंह,पूर्व फतेहबाहदुर परिजनों सहित बसपा छोड बसपा में शामिल
आगरा - दिल्ली विधान सभा चुनाव के लिये अपने को तैयार मान रही बसपा के राज्य सभा सदस्य जुगुल किशोर और राष्ट्रवादी कांग्रेस से विधायक फतेह बहादुर के परिजनों और समर्थको ने पार्टी को छोड दिया है । इसी क्रम में बसपा से विधान परिषद में मौजूदा सदस्य हरगोविंद सिंह ने भी भाजपा का दामन पकड लिया है..
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बसपा से आये लोगों पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवायी। बसपा विधान मंडल दल के नेता स्वामी प्रसार मौर्य ने हरगोविंद सिंह की सदस्यता समाप्त कराने के लिए कार्रवाई करने करने का निर्देश दिया है। इस दलबदल को अवसरवादी राजनीति करार दिया गया है।
फतेह बहादुर काफी पहले से भाजपा के संपर्क में थे। वह पहले भी भाजपा में रह चुके हैं। बताया जाता है कि उन्होंने हाल में विधान परिषद चुनाव में भी भाजपा उम्मीदवार को वोट दिया था।
