7 फ़रवरी 2015

उत्तराखंड वासियों को भारतीय रेल का तोहफा,लखनऊ-काठगोदाम ट्रेन को हरी झंडी

केन्द्रीय गृह मंत्री,राजनाथ सिंह ने आज लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन लखनऊ से लखनऊ-काठगोदाम त्रैसाप्ताहिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर उन्होने कहा कि यह ट्रेन उत्तराखंड वासियों को भारतीय रेल का तोहफा है।इससे काठगोदाम तक लगने वाले समय मे एक घंटे की बचत होगी। उन्होने इस अवसर पर पूर्वोतर रेलवे के सभी अधिकारियों एवं कर्मचरियों को बधाई दी और आशा प्रकट की कि भारतीय रेल यात्री सुविधायों के लिए निरंतर प्रतिबद्ध रहेगी..
 
समारोह कि अध्यक्षता करते हुए रेल राज्य मंत्री श्री मनोज सिन्हा ने रेल कर्मचरियों को विश्वास दिलाया कि रेलवे के निजीकरण कि सारी आशंकाएं निर्मूल है।रेलवे के आधारभूत ढांचे के विकास के लिए भारी पैमाने पर निवेश की आवश्यकता है।सरकार निजी निवेश को तो प्रोत्साहित करेगी पर निजीकरण कदापि नहीं होने देगी।
पूर्वोतर रेलवे ले महाप्रबंधक श्री राजीव मिश्रा ने बताया कि कुछ उत्तराखंड वासी इस ट्रेन के समय को परिवर्तित करके रात मे चलाने की मांग कर रहे है।उन्होने आश्वाशन दिया कि इस मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा।