6 फ़रवरी 2015

बसपा के चुनावी प्रचार में ‘यमुना एक्सरप्रेस’ रहा सुर्खि‍यों में

--सीट जीतने से ज्‍यादा महत्‍वपूर्ण मि‍लने वाले वोटो का प्रति‍शत


 आगरा,बहुजन समाज पार्टी जो कि‍ अब तक सामाजि‍क समीकरणों को ही अधि‍क महत्‍व देती रही है, ने दिल्ली के चुनाव में वि‍कास को लेकर वोट मांगे।यमुना एक्‍सप्रेस वे को बनवाने का श्रेय पार्टी ने लेते हुए इसे दि‍ल्‍ली वासि‍यों के लि‍ये बसपा का तोहफा बताया।वैसे अपने परंपरागत मैनीफैस्‍टो की बाते भी पार्टी सुप्रीमों सुश्री मायाबती के अभि‍यान में गि‍नाई गयीं कि‍न्‍तु यमुना एक्‍सप्रेस वे ही आम दि‍ल्‍ली वाले के लि‍ये मुख्‍य आकर्षण साबि‍त हुआ।दि‍ल्‍ली चुनाव का अनुभव पार्टी के परंपरागत सोच में क्‍या बदलाव लापाता
है यह तो आने वाला समय ही बतायेगा कि‍न्‍तु नि‍श्‍चि‍त रूप से वि‍कास और आर्थि‍क प्रक्रि‍याओं पर सकारात्‍मक प्रभाव डालने वाले कामों को पार्टि‍यों के एजेंडे में बल मि‍लेगा।

जहां तक बसपा का सवाल है,इस समय अपने राष्‍ट्रीय राजनैति‍क आस्‍ति‍त्‍व के लि‍ये लड रही है।सत्‍तर सीटो पर प्रत्‍याशी खडे कि‍ये हैं,इनमें से जि‍तने अधि‍क से अधि‍क कामयाब हो यह तो बहुत ही अच्‍छा है कि‍न्‍तु पार्टी आंतरि‍क रूप से इस पर भी संतुष्‍ट होगी अगर दि‍ल्‍ल्‍ी के चुनाव में पडने वाले मातदान का कुछ चार प्रति‍शत भी उसके प्रत्‍याशी जुटा सके।यानि‍ 1.30 करोड मतदाताओं में से लगभग 42 लाख मत।बसपा के समान ही नशरद पंवार के नेतृत्‍व वाली एन सी पी , सी पी आई को भी राष्‍ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्‍त था कि‍न्‍तु लोक सभा चुनाव के बाद हाशि‍ये पर आजाने के बाद भी इनमें से कि‍सी ने बसपा के समान राष्‍ट्रीय पार्टी का दर्जा बनाये रखने की लडाई के लि‍ये जमीनी प्रयास कम से कम अब तक तो नहीं कि‍या।