--पार्टी सुप्रीमो आरक्षण व्यवस्था की सुरक्षा को बनाये हुए हैं मुद्दा
-- बसपा मंचों से याद दिलाया जा रहा है उ प्र में रहा ‘माया’ का सुशासन
आगरा: आप,भाजपा और
कांग्रेस के अलावा बहुजन समाज पार्टी भी नई दिल्ली के चुनावी समर में सभी सत्तर सीटों पर प्रत्याशी
लडा रही है। हालांकि पार्टी को मीडिया के द्वारा खास महत्व नहीं दिया गया है
किन्तु इसके बावजूद पार्टी के प्रत्याशी एक तिहाई सीटों पर मुख्य प्रतिद्वन्दी
पार्टियों के समीकरणों को प्रभावित करने की आशंका को बलबती किये हुए हैं।
पार्टी सुप्रीमो सुश्री
मायाबती पार्टी के चुनावी अभियान में सीधा दखल कर रही है और अब तक आधादर्जन सभाये
पार्टी के स्टार प्रचारक के रूप में कर चुकी हैं ।इन्हीं मीटिगों के क्रम में
एक बडी सभा यमुना विहार के एमटीएनएल मैदान में आयोजित की गयी जिसमें बोलते हुए उन्हों ने लोगों से पार्टी को ज्यादा सीटों पर जीत दिलाने की अपील की, ताकि सरकार बनाने में बसपा की भूमिका निर्णायक हो। पार्टी सुप्रीमों उत्तर प्रदेश में बसपा सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियां बताकर बोट मांगती हैं।यह बात अलग है कि उनकी सभा के बाद ही अन्य पार्टियों के प्रत्याशी बैठकें लोगों को उनके कार्यकाल के स्वास्थ्य विभाग के घोटलों की याद बिना चूके करवा रहे हैं।
उ प्र के लोकायुक्त के
द्वारा उनके मुख्यमंत्री पद के कार्यकाल में
समय समय पर दिये गये नोटिस और निर्देशों से सम्बन्धत मीडिया में आयी
खबरों को फोटो स्टेट कर माहौल को बसपा से विमुख रखने के लिये बंटवाना पड रहा
है।
बसपा सुप्रीमो ने अपनी
लडाई दिल्ली में चार प्रतिशत वोटो को बटोरने पर खास तौर से केन्द्रित है,जो
कि पार्टी के राष्ट्रीय स्वरूप को बनाये रखने को खास महत्व रखते हैं। जो भी हो
आरक्षण की मौजूदा व्यवस्था को मजबूती देने की वकालत दिल्ली की जंग में केवल
बसपा के ही मंचों से हो रही है।