--उ प्र में क्रिकेट के जनक भी थे सिहानियां
आगरा:प्रदेश
के प्रख्यात उद्यमी ने जेके ग्रुप के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश में क्रिकेट के जनक
कहे जाने वाले उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के मुख्य सरंक्षक डॉ. गौर हरि सिंहानिया
का बुद्धवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे।
मर्चेंट
चैम्बर ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र मोहन गुप्ता
ने डॉ. सिंहानिया के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें कानपुर शहर का सच्चा हमदर्द बताया।
ने डॉ. सिंहानिया के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें कानपुर शहर का सच्चा हमदर्द बताया।
उन्होंने
कहा कि गौर बाबू ने केवल कानपुर और उत्तर प्रदेश में खेलो को ही बढ़ावा नही दिया
बल्कि औद्योगिक गतिविधियों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेकर शहर का नाम हमेशा रोशन किया।
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में क्रिकेट को परवान चढ़ाने वाले और कानपुर में
डॉ. गौर सिंहानिया क्रिकेट अकादमी स्थापित करने वाले सिंहानिया की अकादमी ने देश
और प्रदेश को अनेक होनहार क्रिकेट खिलाड़ी दिए। उनके परिवार में उनके पुत्र यदुपति
सिंहानिया है।
खन्ना ने बताया कि ब्रिज खेल को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने सर पदमपत सिंहानिया ब्रिज अकादमी की शुरुआत की जिसके तहत प्रत्येक वर्ष कानपुर में राष्ट्रीय स्तर की एक ब्रिज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। प्रदेश का पहला स्टाक एक्सचेंज यूपी स्टॉक एक्सचेंज गौरबाबू की ही देन है।
गौर बाबू के नाम से लोकप्रिय गौरहरि सिंघानिया की करीब बीस वर्ष पहले अमेरिका में बाईपास सर्जरी हुई थी। बारह साल पहले पड़े पैरालिसिस अटैक के बाद वह चलने-फिरने में असमर्थ हो गए थे। चार महीने से उनका स्वास्थ्य भी ठीक नहीं था