3 फ़रवरी 2015

चमडा उत्पादक इकाईयों को बचाने की कोशि‍श



--98टैनरि‍यों को बन्‍द करने का नोटि‍स ,बि‍जली काटने का आदेश 

आगरा, कानपुर में और उन्‍नाव जनपद में पडने वाली टैनरि‍यों पर ताले डाले जाने के लि‍ये बनचली स्‍थि‍ति‍ को टालने के लि‍ये उ प्र सरकार ने कोशि‍शें शुरू कर दी है, इनके तहत एक
कॉमन एफ्यूलैंट ट्रीटमेंट प्‍लांट लगाया जाना प्रस्‍तावि‍त कि‍या गया है।जि‍समें बन्‍द कि‍ये जाने को आदेशि‍त 98 टेनरि‍यों के उत्‍प्रवाह को शोधि‍त करने की व्‍यवस्‍था होगी। इस ट्रीटमेंट प्लांट पर लगभग 300 करोड़ रुपये लागत आना अनुमानि‍त है।
वर्तमान में भी कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट की व्‍यवस्‍था है कि‍न्‍तु मेंटीनेंस के अभाव में यह बदहाली के कागार पर पहुंच कर नि‍ष्‍प्रयोज्‍य की स्‍थि‍ति‍ में पहुंच चुका है।
वैसे टैनरि‍यों के द्वारा प्रदूषण नि‍यंत्रण के तरीके न अपनाना तो महत्‍वपूर्ण है कि‍न्‍तु इससे भी महत्‍वपूण है राज्‍य केजूता और चमडा आधारि‍त उत्‍पादों की उत्‍पादक इकाईयों पर पडने वाला प्रति‍कूल असर । आगरा में टैनरि‍यां कुछ साल पहले बन्‍द हो ही चुकी और अब कानपूर में भी बन्‍द हो जाने से दूसरे राल्ज्‍यों में उत्‍पादि‍त चमडे पर ही   नि‍र्भता रह जायेगी।। यही नहीं यू पी चमडा उत्‍पादक राज्‍य न रहकर खालों को दूसरे राज्‍यों की टैनरि‍यों को बेचने वाला राज्‍य भार बनकर रह जायेगा।