3 फ़रवरी 2015

संजय खान आगरा में फि‍ल्म स्टूडि‍यो भी बनायेंगे जगह की तलाश

यमुना एक्‍सप्रेसवे पर फि‍ल्‍म सि‍टी प्रोजेक्‍ट के लिए शुरू हुई एक हजार एकड जमीन की खोज

अब तक आगरा में यमुना एक्‍सप्रेसवे के सहारे थीम पार्क बनाने को बेचैन फि‍ल्‍मस्‍टार संजय खान अब एक्‍सप्रेस वे के सहारे ही एक फि‍ल्‍म स्‍टूडि‍यों भी बनाये जाने की कोशि‍श में हैं।इसी प्रकार एक अन्‍य फि‍ल्‍म उद्योग की हस्‍ती  रामोजी राव और उनका ग्रुप ने भी यमुना एक्‍सप्रेसवे इंडस्‍ट्रि‍यल
‍डव्‍लमेंट अथार्टी से फि‍ल्‍म स्‍टूडि‍यों बनाये जाने के लि‍ये जमीन की मांग की है।दोनों प्रोजेक्‍टों को उनकी जरूरत के अनुसार जमीन उपलब्‍धत करवाने को अधि‍कारि‍यों के द्वारा जमीन की खोज शुरू की जा चुकी है। ग्रेटर नोयडा क्षेत्र को इस खोज में तरजीह दी गयी है। जबकि‍ रामोजी राव के ग्रुप की दि‍लचस्‍पी आगरा के नि‍कट क्षेत्रों में भी है।

दोनों ही बडे नि‍र्माताओं का मानना है कि‍ यमुना एक्‍सप्रेसवे की कनैक्‍टि‍वि‍टी वाला स्‍थान होने से जहां दि‍ल्‍ली की नजदीकी का लाभ मि‍ल सकेगा वहीं आगरा के शूटिग की दृष्‍टि‍ से महत्‍वपूर्ण पॉइंट्स  पर पहुंचना  सहज हो जाएगा । वर्तमान में मुम्‍बई में फि‍ल्‍म नि‍र्माताओं के बीच यू पी में फि‍ल्‍म बनाये जाने पर दो करोड रुपये तक की सब्‍सि‍डी एक बडा आकर्षण है साथ ही फि‍ल्‍मों से मनोरंजन कर समाप्‍त या कम करदि‍ये जाने संबधी एक अन्‍य आकर्षण है।
 उल्‍लेखनीय है मौजूद संसाधनों के चलते भी अब तक करीब दस फिल्मों की शूटिंग ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण क्षेत्र में हो चुकी है। 9 फि‍ल्‍मों की शूटिग आगरा में हुई है।
नोयडा में वर्तमान में भी एक फि‍ल्‍म सि‍टी है कि‍न्‍तु सि‍ल्‍वर स्‍क्रीन से कही अधि‍क टेलीवि‍जन के लि‍ये होने वाली शूटि‍गों तक ही सीमि‍त हैं ,फलस्‍वरूप  प्रस्ताव को लेकर प्राधिकरण अशान्‍वि‍त है और अधिकारियों ने इस प्रोजेक्ट को गंभीरता से लिया है। प्रदेश सरकार ने भी फिल्म सिटी बसाने के लिए सहमति दे दी है।
 
फिल्म सिटी के लिए एक्सप्रेसवे के किनारे पर क्षेत्र में जमीन चिह्नित करने और इसकी व्यवस्था के लिए विचार विमर्श चल रहा है। जल्द ही दोनों कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल मौके पर आकर लोकेशन देखेगा। वहीं प्राधिकरण के अधिकारी जरूरत के मुताबिक 1000 एकड़ जमीन की व्यवस्था करने में जुट गए हैं।
 
यमुना प्राधिकरण के सी ई ओ, पी सी गुप्‍ता के अनुसार  फिल्म सिटी के लिए जमीन उपलब्‍ध करवाने में कोई परेशानी नहीं है।अगर जरूरत को स्‍पष्‍ट करके बताया जायेगा तो जमीन और उपयोगी लोकेशन पर तलाशी जा सकेगी।