6 फ़रवरी 2015

दिल्ली चुनाव वि‍शुद्ध राजनैति‍क और आर्थि‍क मुद्दों पर , केजरीवाल को इसका काफी श्रेय

                               ( राजीव सक्सेना )
दि‍ल्‍ली का चुनाव कोई भी हारे या जीते इस बात की खुशी है जातीय समीकरणाें और सांप्रदायि‍क तत्‍वों के तुष्‍टीकरण परंपरागत मायाजाल से मुक्‍त है।चुनावी सभाओं में वि‍शुद्ध राजनैति‍क और आर्थि‍क मुददो पर बहस चल रही है।काश ऐसा ही चुनावी माहौल आगरा,फैजाबाद,मेरठ ,मुज्‍जफर नगर और वाराणसी जैसे नगरो वाले उत्‍तर प्रदेश में भी बनसकता।आप पार्टी के अध्‍यक्ष अरवि‍द केजरीवाल को इसका काफी श्रेय दि‍या जा सकता है, भाजपाई अपनी थैली में जहां सात महीने की उपलब्‍धि‍यां ढूढ रहे हैं वहीं कांग्रेसी पूर्व परकृमों के माफी नामा मांगने की भूमि‍का में हैं।सपा फजीहत करवाने के स्‍थान पर खुद कि‍नारा कर गयी वहीं बसपा को सोशल इंजीनि‍यरि‍ग का फार्मूला अब खुद ही आऊट डेटि‍ड हो गया लग रहा है