18 फ़रवरी 2015

वि‍देश से जुटाये चंदे में आप ने नहीं कि‍या कानूनी उल्लंघन

 --तीस करोड वि‍देश में रहने वाले भारतीयों से जुटाये थे आप ने

-- अन्‍य राजनीतिक पार्टियों के फंडिंग के मामले की एसआईटी से जांच

आगरा:आम आदमी पार्टी को एक बडी राहत उस वक्‍त मि‍ली है जबकि‍ केंद्र सरकार ने दिल्ली हाई कोर्ट को बताया है कि आम आदमी पार्टी को जो फंड मिला है उसमें ऐसा कोई साक्ष्य नहीं है जिससे कि इस मामले में एफसीआरए प्रावधान का उल्लंघन होता हो। गृहमंत्रालय  की ओर से सरकार के एडवोकेट ने चीफ जस्टिस जी. रोहिणी के नेतृत्‍व वाली  वाली बेंच के सामने कहा कि आईबी रिपोर्ट में ऐसा कुछ भी नहीं
है, जो आम आदमी पार्टी के खिलाफ जाता हो।
अदालत ने सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार से कहा है कि वह इस मामले में नया स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करे और वह सील बंद लिफाफे में दाखिल किया जाए। अदालत ने इस मामले में आप के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया।

आप के एडवोकेट प्रणव सचदेवा ने कहा कि पार्टी ने किसी भी कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन नहीं किया है। आप की ओर से दलील दी गई कि भारतीय नागरिकों से ही 30 करोड़ रुपये डोनेशन लिया गया है। इनमें से 8.5 करोड़ एनआरआई से लिए गए हैं। आप के खिलाफ जो भी आरोप लगाए गए हैं वह आधारहीन है और साथ ही दलील दी कि आप ने सुप्रीम कोर्ट को लेटर लिखकर कहा है कि तमाम राजनीतिक पार्टियों के फंडिंग के मामले की एसआईटी से जांच कराई जानी चाहिए। होम मिनिस्ट्री की रिपोर्ट को चुनौती देते हुए याचिकाकर्ता वकील एमएल शर्मा ने दलील दी कि विदेशी फंडिंग के मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। और जांच का सुपरविजन कोर्ट को करना चाहिए। आरोप है कि आप विदेशी फंड रिसिव कर रही है और इसमें कानून का उल्लंघन हो रहा है।