--कानपुर क्षेत्र की 98टैनरियां बन्द करवायी गयीं
--राज्य सरकार को बनवाना था 50 एम एल डी क्षमता का 'सीईटीपी'
लखनऊ: उत्तर
प्रदेश में औद्यौगीकरण की कागजी तौर पर चल रही कार्रवाहियों को भी कागजी अंदाज
में ही धक्का लगा है।गंगा प्रदूषण को बढाने में नाकाम रही टैनरियों में से 98
टैनरियों को घोषि रूप से बन्द करवा दिया गया है।इलहाबाद के मंडलायुक्त को दी
गयी रिपोर्ट में कानपुर और उन्नाव के अधिकारियों ने कहा है उन सभी चर्मशोधन
इकाईयो को बन्द करवा दिया गया है जिनके अपने प्राइमरी ट्रीटमेंट प्लांट नहीं है, उन्हें बंद करा दिया गया है।कानपुर में 402 टेनरियां कार्यरत थीं ।कानपुर की टेनरियों में आगरा,इटावा और फीरोजाबाद में बध किये जाने वाले पशुओं का कच्चा चमडा ही इस्तेमाल होता है,अब यह या तो राज्य के बाहर जायेगा अन्यथा कहीं सस्ते दाम पर राज्य में संचालित बची टनरियों को ही कहीं सस्ते दामों पर खपाना होगा।
गंगा नदी में लगातार बढते जा रहे प्रदूषण को
नियंत्रित करने के लिये जो कोशिशें हुइ्रं उनके तहत इलहाबाद
के अपस्ट्रीम में गंगा तटीय नगरों में सौ से अधिक टैनरियां बन्द करवायी जा
चुकी हैं।
गंगा स्वच्छाता के अभियान के तहत प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सख्त हिदायत है कि किसी भी कीमत पर क्रोमियम स्लज नदी में नहीं जाना चाहिए।
पूर्व में यू पी सरकार की ओर टेनरियों के प्रदूषण का मामला उठाये जाने पर उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव आलोक रंजन ने टेनरियों से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए राज्य सरकार की ओर से स्पष्ट किया जा चुका है कि कानपुर के आस-पास से टेनरियों को हटाकर किसी अन्य स्थान पर भेजना संभव नहीं है। इसलिए 50 एमएलडी (मिलियन लीटर पर डे) की क्षमता का एक नया कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) लगाया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार इसका डीपीआर तैयार करने के लिए चेन्नई स्थित केंद्रीय चर्म शोध संस्थान (सीएलआरआइ) को आठ करोड़ रुपये जारी कर चुकी है। अगले छह महीने में डीपीआर तैयार हो जाएगा।

सूत्रों ने कहा कि नया सीईटीपी
तैयार होने में लगभग दो साल लगेंगे। एनजीटी के आदेश पर गठित केंद्र और उत्तर
प्रदेश के अधिकारियों के संयुक्त जांच दल की रिपोर्ट के मुताबिक कानपुर की
टेनरियों से गंगा में 12.5 एमएलडी जहरीली गंदगी बिना ट्रीट किए ही गिर रही है।