--मांझी से टकराव की राजनीति में समाजवादियों से दूर हो सकते हैं अति दलित
--विधान सभा भंग होने से बचाये रखना एक अन्य असरदार मुद्दा
आगरा:बिहर
के मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी को समर्थन देने के मुद्दे पर भाजपा विधायकों में समर्थन
दिये जाने पर आम सहमति बनचुकी है।विधानसभा के बजट सत्र में इसकी पुष्टि सदन
पटल पर ही हो सकेगी। भाजपाईयों के द्वारा इस बारे में बुद्धवार को हुई अपनी बैठक
में विस्तार से दूरगामी परिणामों और श्री मांझी की जमीनी हकीकत पर विसतर से
चर्चा की। मांझी को 20 फरवरी को सदन में बहुमत हासिल
करना है।
करना है।
प्राप्त
जानकारी के अनुसार जिन विधायकों को खतरा था कि श्री मांझी के विश्वास मत
प्राप्त करने पर विधान सभा भंग हो जायेगी जबकि भाजपा के विधायकों की हुई बैठक
में स्पष्ट हो गया है कि अगर श्री मांझी विश्वास मत प्राप्त कर लेते हैं तो
न केवल विधान सभा के चुनाव समय से होंगे साथ ही सभी विधायक अपने चुनाव क्षेत्र
में विधायक के रूप में ही चुनावी अभियान शुरू कर सकेंगे। एक वरिष्ठ भाजपा नेता के
अनुसार विधायकों ने महसूस किया है कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक दलित काम
करने का मौका हीनहीं देना चाहते।
सदन में
विश्वास मत परीक्षण के दौरान रणनीति पर चर्चा करने के लिए एक मीटिंग फिर होगी। बिहार
विधानसभा में भाजपा के विपक्ष के नेता नंद किशोर यादव अब तक अपनी स्पष्ट प्रतिक्रिया
में केवल इतना जरूर कहा है कि , मुख्यमंत्री पद की अपनी अभिलाषा
के चलते नीतीश कुमार ने जीतनराम मांझी का अपमान कर दलितों का विश्वास खो दिया है।
