--14 टीमें खेलेंगी 49 मुकावले, फाइनल होगा 29 मार्च को मेलबोर्न में
-- भारत पाकिस्तान 15 फरवरी को भिडेंगे एडिलेड में

ऐडीलेड:क्राइस्टा चर्च क्रिकेट का महान पर्व क्रिकेट विश्व् कप का न्यूंजीलैड के क्राइस्टे चर्च ग्राउुंड में रंगारंग ‘माओरी वारियर्स’ और ‘मोरिस डांसर्स’ की प्रस्तुति के साथ उद्घाटन हुआ। फरवरी 2011 में भूकंप में शहर को पहुंचे नुकसान के बाद यहां यह सबसे बड़ी प्रतियोगिता है। तब आए भूकंप में 185 लोगों की जान चली गई थी। क्राइस्टचर्च के निवासी न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रैंडन मैकुलम ने कहा, ‘क्राइस्टचर्च जिस दौर से गुजरा उसके बाद यहां विश्व कप के पहले मैच का आयोजन एक बडी उपलब्धि‘है। 2015 विश्व कप का पहला मुकाबला 14 फरवरी को क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला (डे-नाइट) उसी दिन मेलबोर्न में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। प्रधान मंत्री नरेन्द्रै मोदी ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना,पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना को क्रिकेट वर्ल्ड कप की पूर्व वेला पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ‘मुझे पक्का विश्वास है कि वर्ल्ड कप में खेल भावना का जश्न होगा और खेलप्रेमियों के लिए यह एक सौगात होगी.’’
![]() |
| (पाकिस्तान के कप्तान शाहिद अफ्रीदी भारतीय कप्तान एम एस धोनी) |
अलावा भारत का दूसरा मुकाबला 22 फरवरी को मेलबोर्न में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ, तीसरा मुकाबला 28 फरवरी को पर्थ में क्वालीफायर 4 के खिलाफ, चौथा मुकाबला 6 मार्च को पर्थ में वेस्टइंडीज के खिलाफ, पांचवां मुकाबला 10 मार्च को हैमिल्टन में आयरलैंड के खिलाफ और छठा मुकाबला 14 मार्च को ऑकलैंड में जिंबॉब्वे के खिलाफ होगा।2015 विश्व कप में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें से 4 क्वालीफायर टीमें होंगी। दोनों ग्रुप में दो-दो क्वालीफायर टीमें हिस्सा लेंगी। आयरलैंड पहले ही क्वालीफाई कर चुका है, जो कि ग्रुप बी में है। इस विश्व कप में कुल 49 मुकाबले खेले जाएंगे,जिनमें 42 ग्रुप मुकाबले होंगे, 4 क्वार्टर फाइनल मुकाबले होंगे, 2 सेमीफाइनल मुकाबले और फिर फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। पहला सेमीफाइनल मुकाबला 24 मार्च को ऑकलैंड में खेला जाएगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 26 मार्च को सिडनी में खेला जाएगा। इस विश्व कप का फाइनल मुकाबला 29 मार्च को मेलबोर्न में खेला जाएगा।
